totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>|| हरतालिका तीज ||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
|| हरतालिका तीज ||
 
Posted by: Snehaghai
2013-09-05 10:19:40
1371 Views
Comments : 0
 
हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृ्तिया को किया जाता है. अपने वैवाहिक जीवन की लम्बी आयु की कामना के लिये यह व्रत किया जाता है. इस व्रत को विशेष रुप से विवाहित स्त्रियों के द्वारा किया जाता है. इस दिन उपवास कर भगवान शंकर-पार्वती की बालू से मूर्ति बनाकर पूजा की जाती है. सुंदर वस्त्र धारण किये जाते है. तथा कदली स्तम्भों से घर को सजाया जाता है. इसके बाद मंगल गीतों से रात्रि जागरण किया जाता है. इस व्रत को करने वाली स्त्रियों को पार्वती के समान सुख प्राप्त होता है

हरतालिका तीज व्रत विधि:
हरितालिका व्रत करने के लिये स्त्रियों को व्रत के दिन प्रात: शीघ्र उठना चाहिए. प्रात: स्नान आदि करने के बाद, व्रत का संकल्प लिया जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जल रहकर व्रत करती है और भगवान शंकर-पार्वती की बालू की मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। अपने घर को साफ-स्वच्छ कर सजाया जाता है, एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं । प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं पर जल चढा कर पूजा शुरू करें। इस व्रत का पूजन रात्रि भर चलता है। इस दौरान महिलाएं जागरण करती हैं, और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान सदाशिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है। भगवती-उमा की अर्चना के लिए निम्न मंत्रों का प्रयोग होता है-
“ऊँ उमायै नम:,ऊँ पार्वत्यै नम:, ऊँ जगद्धात्र्यै नम:, ऊँ जगत्प्रतिष्ठायै नम:, ऊँ शांतिरूपिण्यै नम:, ऊँ शिवायै नम:- भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-ऊँ हराय नम:, ऊँ महेश्वराय नम:, ऊँ शम्भवे नम:, ऊँ शूलपाणये नम:, ऊँ पिनाकवृषे नम:, ऊँ शिवाय नम:, ऊँ पशुपतये नम:, ऊँ महादेवाय नम:”

Tags:- Hartalika Teej, Bhadrapada, Bhakti, Lord Shiva, Shivling, Worship, Women’s festival, हरतालिका तीज व्रत, भाद्रपद माह, विवाहित स्त्रियों
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved